होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

ट्रेन में चढ़ते समय फिसला यात्री, प्लेटफॉर्म के बीच फंसा, रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवान ने दौड़कर खींचा, बचाई जान

सागर। रेलवे स्टेशन पर चलती ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ रहे एक यात्री का ट्रेन के पायदान से पैर फिसल गया। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर फंसने लगा। घटना देख प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान दौड़ा और यात्री को खींचकर तत्काल बाहर निकाला। समय रहते यात्री को बाहर खींचने से उसकी जान बच गई। घटनाक्रम का वीडियो शनिवार को सामने आया है। जानकारी के अनुसार यात्री हरिशंकर गढ़वाल निवासी नंदानगर इंदौर शुक्रवार को इंदौर-हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस में इंदौर से हावड़ा की यात्रा कर रहे थे। सागर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर.1 पर पहुंची। जहां यात्री खाने का सामान लेने के लिये प्लेटफॉर्म पर उतरे। कुछ देर बाद ट्रेन प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी। ट्रेन जाते देख यात्री ने दौड़ लगाई और चलती ट्रेन में चढ़ने लगे। तभी पायदान से उनका पैर फिसल गया और वह गिर गये, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच आ गये। घटना देख प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ आरक्षक सूरज कुमार सेन ने दौड़ लगाई। बगैर देरी किये उन्होंने यात्री को पकड़ा और सुरक्षित बाहर खींच लिया, जिससे यात्री की जान बच गई। घटना देख प्लेटफॉर्म पर अफरा तफरी मच गई। स्टेशन प्रबंधन मौके पर पहुंचा। ट्रेन को रुकवाया गया। यात्री से पूछताछ के बाद उन्हें सुरक्षित ट्रेन में बैठाया गया। जिसके बाद ट्रेन और यात्री को रवाना किया गया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All