होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे कमिश्नर दिलीप कुमार, बोले – गुणवत्ता से समझौता नहीं

छात्रावासों में सुरक्षा-सफाई पर जोर, ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

छात्रावासों में सुरक्षा-सफाई पर जोर, मुख्य मंदिर का 92% काम पूरा – नवंबर 2026 तक काम पूरा करने के निर्देश

सागर। मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत संभागायुक्त दिलीप कुमार ने शुक्रवार को सागर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय और बड़तूमा में बन रहे संत शिरोमणि रविदास मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति देखी।

ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में संभागायुक्त ने विद्यार्थियों के लिए बन रहे नए भवन और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नए अकादमिक भवन, खेल मैदान और बालक-बालिका छात्रावासों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए उसी अनुपात में सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूल के शिक्षक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसके बाद संभागायुक्त ने बड़तूमा स्थित संत रविदास मंदिर परिसर पहुंचकर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि काम तय समय-सीमा में पूरा हो और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि संत रविदास मंदिर सामाजिक समरसता और बराबरी के संदेश का प्रतीक है, इसलिए इसका निर्माण महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कई विभागों के अधिकारी और निर्माण एजेंसी के कर्मचारी उपस्थित थे।

संभागायुक्त ने परिसर में संग्रहालय की विशेषताओं और पर्यटकों के लिए बन रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए सार्वजनिक शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाए, पेयजल की व्यवस्था मजबूत की जाए और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने डॉरमेट्री, भक्त निवास, पुस्तकालय, जलपान गृह और सार्वजनिक शौचालय सहित बनकर तैयार हो चुके निर्माणों की स्थिति की भी समीक्षा की।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल मुख्य मंदिर का निर्माण लगभग 92 प्रतिशत पूरा हो चुका है। संभागायुक्त श्री दिलीप कुमार ने शेष बचे सभी कार्यों को तय समय पर, नवंबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All