अवैध देशी पिस्टल के साथ स्थायी वारंटी गिरफ्तार
देवरीकलां। देवरी थाना पुलिस ने स्थायी वारंटी अतुल पटेल को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी के दौरान उसकी कमर के पीछे दाई ओर से लोहे की देशी पिस्टल मिली। इसमें खाली मैगजीन लगी हुई थी। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्थायी वारंटी अतुल पटेल निवासी ग्राम लिंगा पिपरिया थाना करेली, जिला नरसिंहपुर और वर्तमान निवासी कुसुम बिहार कॉलोनी, देवरी बायपास रोड पर राकेश साहू के मकान के सामने बैठा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हुलिए का व्यक्ति मिलने पर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अतुल पिता महेंद्र पटेल 28 वर्ष बताया। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान उसकी तलाशी ली, जिसमें कमर के पीछे दाई ओर देशी पिस्टल मिली। पिस्टल जब्त कर आरोपी को थाने लाया गया। देवरी थाना प्रभारी कपिल लाक्षाकार ने बताया कि आरोपी स्थायी वारंटी था। उसे गिरफ्तार कर वारंट तामील कराया गया। उसके पास से पिस्टल भी जब्त की गई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
अवैध देशी पिस्टल के साथ स्थायी वारंटी गिरफ्तार
अवैध देशी पिस्टल के साथ ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







