होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर : जिला बदर आदेश तोड़कर सागर में रह रहा था हत्या के प्रयास का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर : जिला बदर आदेश ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : जिला बदर आदेश तोड़कर सागर में रह रहा था हत्या के प्रयास का आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में लोहे की रॉड से सिर पर किया था वार, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार; एक अन्य की तलाश जारी

सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी सूरज आठिया भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से जिला बदर का आदेश जारी था। इसके बावजूद वह सागर शहर में रह रहा था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, लक्ष्मीपुरा निवासी 48 वर्षीय मनोज यादव ने 22 अक्टूबर को मोतीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वह गुलाब बाबा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान गोला कुआं तिराहे पर अशोक रजक की किराना दुकान के सामने सूरज आठिया, चंदन आठिया और नीलू अहिरवार ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

मनोज यादव ने जब इसका विरोध किया तो सूरज आठिया ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोट आई। वहीं, चंदन आठिया और नीलू अहिरवार ने भी उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की। मौके पर मौजूद शिवा ठाकुर और राजेश ठाकुर ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोपियों ने जाते समय फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी।

शिकायत के आधार पर मोतीनगर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूरज आठिया और नीलू उर्फ नीलेश अहिरवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 23 वर्षीय सूरज आठिया पंतनगर वार्ड, सागर का निवासी है। उसके खिलाफ पहले ही जिला बदर का आदेश जारी किया जा चुका था, लेकिन उसने आदेश का पालन नहीं किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया। वहीं, गिरफ्तार दूसरा आरोपी 35 वर्षीय नीलू उर्फ नीलेश अहिरवार भी पंतनगर वार्ड का रहने वाला है।

इस मामले का एक अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कार्रवाई में मोतीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के साथ सेल्वेस्टर पन्ना, दीपक, दिनेश, सुनील, सत्येंद्र और अनुराग की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All