होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में खेत पर सो रहे किसान की बेरहमी से हत्या, बेटे के सामने बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला

सागर में खेत पर सो ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में खेत पर सो रहे किसान की बेरहमी से हत्या, बेटे के सामने बदमाशों ने धारदार हथियार से किया हमला

सागर। सागर जिले के गढ़ाकोटा क्षेत्र में रंग पंचमी से ठीक पहले एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां खेत पर फसल की सिंचाई करने गए एक बुजुर्ग किसान की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह घटना गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के कुमरई गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी श्यामलाल कुर्मी रोज की तरह रात में अपने खेत पर सिंचाई करने पहुंचे थे। उन्होंने पहले मोटर चालू कर फसल में पानी लगाया और फिर खेत की मेड़ पर आराम करने के लिए लेट गए।
बताया जा रहा है कि रात करीब 12 बजे कुछ अज्ञात लोग खेत की ओर पहुंचे। हलचल महसूस होने पर श्यामलाल की नींद खुल गई। उन्होंने अंधेरे में मौजूद लोगों से आवाज लगाकर पूछा कि कौन है और क्या बात है। इस पर उन लोगों ने कहा कि कुछ नहीं और वहां से जाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान श्यामलाल ने अपने पास रखी टॉर्च उठाई और रोशनी की, जिसके बाद स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई।
इसी बीच खेत के पास से गुजर रहे गांव के एक युवक ने यह हलचल देखी और तुरंत श्यामलाल के बेटे महेश को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलते ही महेश घर से जल्दी-जल्दी निकलकर बाइक से खेत की ओर रवाना हो गया।
जब महेश खेत के करीब पहुंचा तो उसने देखा कि कुछ लोग उसके पिता को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। महेश ने उनका पीछा किया, लेकिन थोड़ी दूर जाने के बाद बदमाशों ने श्यामलाल पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने धारदार हथियार से वार कर बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिता को बचाने की कोशिश में महेश के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके सिर, हाथ और चेहरे पर चोटें आईं।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद महेश गंभीर रूप से घायल अपने पिता को लेकर गढ़ाकोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इस घटना के बाद कुमेरिया गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!