होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

5 करोड़ की सड़क बेकार! पुल नहीं, बारिश में 5 महीने कट जाते हैं दर्जनों गांव

5 करोड़ की सड़क बेकार! ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

5 करोड़ की सड़क बेकार! पुल नहीं, बारिश में 5 महीने कट जाते हैं दर्जनों गांव

सागर/खुरई। कुमरोल से बूधोन तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 5 किलोमीटर लंबी शानदार सड़क तो बना दी गई है, लेकिन यह सड़क बारिश के दिनों में किसी काम की नही रह जाती। वजह है मार्ग में पड़ने वाली नदी पर पुल का न होना। हर साल बरसात के मौसम में करीब पांच महीने नदी का पानी बढ़ने से यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। इस पुल के न होने से कुमरोल, बूधोन, घोरट, ढावरी, उमाडओ, हनुमत पहाड़ी और झीकनी समेत एक दर्जन से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। यह रास्ता इन गांवों को नेशनल हाईवे 44 से जोड़ता है। पुल न होने की वजह से बारिश में यह संपर्क टूट जाता है और ग्रामीणों को बाजार, अस्पताल या खेतों में जाने के लिये करीब 15 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इससे समय और पैसे की बर्बादी तो होती ही है, साथ ही इमरजेंसी में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी जान का जोखिम बना रहता है। किसानों को खाद बीज लाने और फसल मंडी तक पहुंचाने में परेशानी आ रही है। हैरानी की बात यह है कि इस समस्या को लेकर जिम्मेदार विभाग अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। जब इस मामले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सब इंजीनियर विक्रम सिंह ठाकुर से बात की गई, तो उन्होंने साफ कह दिया कि यह पुल हमारे अंडर नहीं आता, यह पीडब्लूडी विभाग का काम है। वही दूसरी तरफ खुरई पीडब्लूडी विभाग के एसडीओ शुभम मिश्रा से जब पूछा गया, तो उन्होंने गेंद वापस प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के पाले में डाल दी और कहा कि यह पुल उनके विभाग में नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत आता है। दोनों ही विभागों के अधिकारी एक-दूसरे पर बात टालते नजर आये। ग्रामीण धनसिंह कुशवाहा और मूलू कुशवाहा सहित अन्य निवासियों का कहना है कि करोड़ों रुपए की इस सड़क का असली फायदा तभी मिलेगा जब इस नदी पर पक्का पुल बनेगा। ग्रामीणों की यह मांग सालों से लंबित है, लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई है कि विभागों की इस आपसी खींचतान को खत्म कर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाये, ताकि हजारों लोगों को सालभर आने-जाने की सुविधा मिल सके। एमएम

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!