होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

60 किमी दूर से आया शातिर चोर, ट्रैक्टर-ट्रॉली चुराकर भागा… CCTV और लोकेशन ने पहुंचाया सलाखों तक

60 किमी दूर से आया ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

60 किमी दूर से आया शातिर चोर, ट्रैक्टर-ट्रॉली चुराकर भागा… CCTV और लोकेशन ने पहुंचाया सलाखों तक

सागर। मकरोनिया पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी सागर से 60 किमी दूर मालथौन का रहने वाला है। थाने लाकर आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया ट्रैक्टर ट्राली जब्त किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। पुलिस के अनुसार 11 जुलाई को फरियादी संजय पिता महेन्द्र गिरी गोस्वामी निवासी श्रीराम दरबार के सामने प्रभाकर नगर मकरोनिया ने थाने में शिकायत की। शिकायत में बताया कि उनका ट्रैक्टर ट्रॉली ब्रिज के नीचे राम मंदिर के पास खड़ा था। 9-10 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ले गये। ट्रैक्टर नहीं मिलने पर फरियादी ने आसपास तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया। वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस कराई गई। साक्ष्य में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मालथौन निवासी पुष्पेंद्र पिता प्रतिपाल राजपूत उम्र 31 साल को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की तो उसने चोरी की वारदात करना स्वीकार की। मकरोनिया थाना प्रभारी नितिन पाल ने बताया कि चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से ट्रैक्टर ट्राली बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!