होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

खेत में तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत, पिता ने 3 लोगों पर जबरन मजदूरी के लिये ले जाने का लगाया आरोप

खेत में तबीयत बिगड़ने से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

खेत में तबीयत बिगड़ने से युवक की मौत, पिता ने 3 लोगों पर जबरन मजदूरी के लिये ले जाने का लगाया आरोप
सागर।  खुरई देहात थाना क्षेत्र के गढ़ोला जागीर गांव में खेत में मजदूरी करते समय 19 वर्षीय युवक आजाद अहिरवार की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है। मृतक के पिता दरोगा अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा आजाद अहिरवार बलोप टपरा गांव का रहने वाला था और मजदूरी करता था। मंगलवार को गांव के ही पन्नालाल अहिरवार, अंकित अहिरवार और जितेश अहिरवार उसे गढ़ोला जागीर गांव के खेत पर मजदूरी के लिये ले गये थे। खेत में काम करने के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पिता का आरोप है कि आजाद की तबीयत खराब होने के बाद तीनों लोग उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़ फूंक कराने के लिये ले गये। कई घंटे बीतने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने आजाद को मृत घोषित कर दिया था। दरोगा अहिरवार ने बेटे की गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पन्नालाल अहिरवार से बच्चों को लेकर उनका पहले विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते उन्हें आशंका है कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी हुई है। पिता ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर बुधवार को पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।