शॉपिंग करने आई युवती का पर्स आटो में गिरा, 3 घंटे मे तलाश कर पुलिस ने लौटाया
सागर। कटरा बाजार में शापिंग करने आई युवतियों का पर्स आटो रिक्शा में गिर गया, वे घर पहुंची तो पर्स नहीं मिला। वापस आटो को तलाशने बाजार पहुंची, लेकिन आटो नहीं मिला। पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद पर्स को खोजा और युवतियों को लौटा दिया। जानकारी के अनुसार, दो युवतियां कबूला पुल से ऑटो में बैठकर कटरा जाने के लिए रवाना हुई थी। पटेरिया स्वीट्स के सामने उतरते समय उन्होंने अपने बड़े पर्स में रखा छोटा पर्स निकाला। जिसमें 17000 नकद रखे हुये थे। उतरने के दौरान छोटा पर्स अनजाने में ऑटो में ही गिर गया। युवतियां अपना बड़ा पर्स लेकर बाजार चली गई। घर पहुंचने पर जब उन्होंने अपना सामान देखा तो छोटा पर्स और उसमें रखे पैसे नहीं मिले। पैसे गुम होने से परेशान युवतियां कटरा ट्रैफिक थाने पहुंची। वहां से उन्हें सहायता के लिये पुलिस कंट्रोल रूम भेजा गया। उपनिरीक्षक आरकेएस चौहान ने उनकी शिकायत सुनी और आटो की तलाश में टीम लगाई। टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज 3 घंटे तक खंगाले, आटो चिंहित किया। आटो चालक का नंबर निकाला गया। जानकारी के आधार पर थाना कैंट पुलिस स्टाफ के सहयोग से ऑटो चालक के घर पुलिस पहुंची। जहां आटो में पर्स पड़ा हुआ मिला। पर्स खोजकर पुलिस ने युवतियों को वापस लौटा दिया।
शॉपिंग करने आई युवती का पर्स आटो में गिरा, 3 घंटे मे तलाश कर पुलिस ने लौटाया
शॉपिंग करने आई युवती का ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







