होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी गिरफ्तार

सागर : लूट की वारदात ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार आरोपी गिरफ्तार
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस को लूट के प्रकरण में सफलता प्राप्त हुई है। 8 दिसम्बर 2025 को फरियादिया निवासी विवेकानंद वार्ड थाना मोतीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 दिसम्बर 2025 को दोपहर लगभग 12.30 बजे वह अपने पति निलेश साहू के साथ मीरा हॉस्पिटल के पास स्थित अपनी ऑनलाइन शॉप पर मौजूद थी। उसी दौरान चार युवक दुकान पर आये, जिन्होंने चाकू दिखाकर डराया धमकाया। घटना के दौरान एक आरोपी ने काउंटर पर रखे लगभग 10000 रुपये लूट लिये तथा सभी आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गये। फरियादिया द्वारा पीछा करने का प्रयास किया गया, परंतु आरोपी धक्का देकर भाग निकले। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसमंत सिंह राजपूत द्वारा विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में फरार चल रहे आरोपी प्रशांत पिता आशाराम पटेल्र 18 वर्ष निवासी बरखेड़ा खुर्द थाना कैंट की लगातार तलाश की जा रही थी। विश्वसनीय सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना में संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपीगण त्वरित धन लाभ के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। पुलिस द्वारा अन्य बिंदुओं पर भी गहन विवेचना की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जसमंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर, भारत सिंह, सेल्वेस्टर पन्ना, लखन सिंह, अनुराग वैद्य, मंजीत, चंदन, सत्येन्द्र सिंह की भूमिका रही।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!