होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP : छात्रा की हत्या कर मुंबई भागा आरोपी, आत्मा से बात के लिए किया टोना टोटका

MP : छात्रा की हत्या ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

MP : छात्रा की हत्या कर मुंबई भागा आरोपी, आत्मा से बात के लिए किया टोना टोटका

इंदौर। एमबीए की द्वितीय वर्ष की छात्रा की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी छात्र पीयूष धामनोदिया की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। द्वारकापुरी पुलिस के अनुसार वारदात के बाद उसकी मानसिक स्थिति असामान्य बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के बाद उसने शव के साथ अमानवीय कृत्य किया और फिर ट्रेन से मुंबई भाग गया। वहां उसने कथित रूप से टोने-टोटके कर छात्रा की आत्मा से संपर्क साधने की कोशिश की
पूछताछ में रो पड़ा, खुद कबूला जुर्म
जांच अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी छात्रा को याद कर भावुक हो गया और उससे बात करने की जिद करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि उसने स्वयं हत्या की है और अब सच्चाई स्वीकार करना ही विकल्प है। इसके बाद उसने अपराध स्वीकार करते हुए कहा कि उसने ही छात्रा की हत्या की और घटनास्थल से फरार हो गया। आरोपी ने यह भी बताया कि वारदात के बाद उसने शराब पी और अमानवीय हरकत की।
मुंबई में आत्मा से संपर्क की कोशिश
पुलिस के मुताबिक मुंबई पहुंचने के बाद उसे छात्रा की याद सताने लगी। उसने यू-ट्यूब पर आत्मा से बातचीत करने के तरीके खोजे। इसके बाद नाला सोपारा (मुंबई) के एक सुनसान इलाके में उसने कथित तौर पर टोने-टोटके की क्रिया की। इसके लिए उसने कुंकुम, हल्दी, चूड़ियां और बिंदिया जैसे शृंगार का सामान खरीदा। छात्रा का आधार कार्ड और अंगूठी उसके पास पहले से मौजूद थी। आरोपी ने वीडियो में बताए गए तरीके से सभी वस्तुएं रखकर अनुष्ठान किया। उसे उम्मीद थी कि छात्रा सपने में आकर उससे बात करेगी। टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सामान्य प्रतीत नहीं होती।
अश्लील वीडियो कॉलेज ग्रुप में डाला
डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार जनकपुरी (मंदसौर) निवासी पीयूष धामनोदिया हत्या के बाद ट्रेन से मुंबई गया। उसने पूछताछ में बताया कि ट्रेन में बैठने के बाद ही उसने छात्रा के साथ बनाया गया अश्लील वीडियो कॉलेज के ग्रुप में साझा कर दिया और अपने मोबाइल पर उसे स्टेटस के रूप में भी लगा लिया। इतना ही नहीं, छात्रा के परिजनों को भ्रमित करने के लिए उसके मोबाइल से घर न लौटने संबंधी संदेश भी भेजे।
मोबाइल तोड़कर फेंका, बरामदगी के लिए ले जाया जाएगा
आरोपी ने पुलिस को बताया कि मुंबई में उसने अपना मोबाइल तोड़कर फेंक दिया था। अब पुलिस उसे मोबाइल की बरामदगी के लिए मुंबई ले जाने की तैयारी कर रही है। टीआई मनीष मिश्रा के मुताबिक आरोपी के पास से कमरे की चाबी भी बरामद नहीं हुई है। उसने स्वीकार किया कि चाबी फूटी कोठी चौराहा पर फेंक दी थी।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!