होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा, इंजीनियर से 1.27 करोड़ की ठगी; आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

सागर : शेयर मार्केट में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : शेयर मार्केट में करोड़ों के मुनाफे का झांसा, इंजीनियर से 1.27 करोड़ की ठगी; आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

सागर। शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर निजी इंजीनियर से 1 करोड़ 27 लाख 44 हजार 420 रुपए की ठगी के मामले में मोतीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरमिंदर सिंह निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से करीब 20 लाख रुपए की रिकवरी भी की है।
शनिवार शाम 4:00 मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत पूरे मामले का खुलासा करते हुए जानकारी देते हुए बताया फरियादी अहमदनगर वार्ड निवासी 27 वर्षीय निजी इंजीनियर सिद्धार्थ सिंह की वर्ष 2023 में सागर के सरोज होटल में हरमिंदर सिंह से मुलाकात हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने शेयर मार्केट में निवेश कराने और कम समय में अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर फरियादी ने निवेश के लिए रकम देना शुरू कर दिया।
आरोपी के कहने पर फरियादी ने अलग-अलग समय में 52 ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 1 करोड़ 27 लाख 44 हजार 420 रुपए बैंक ट्रांसफर, आरटीजीएस, यूपीआई, फोन-पे, एटीएम और नकद के माध्यम से जमा कराए। रकम जुटाने के लिए फरियादी ने करीब 90 लाख रुपए का लोन लिया था, जबकि बाकी राशि दोस्तों और रिश्तेदारों से उधार ली थी।
काफी समय बीतने के बाद जब फरियादी ने निवेश की रकम और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। इसके बाद फरियादी को ठगी का संदेह हुआ और उसने 18 जुलाई 2026 को मोतीनगर थाने में शिकायत की।
शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी हरमिंदर सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने बैंक खातों और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की और चंडीगढ़ पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से करीब 20 लाख रुपए की रिकवरी की है। अब शेष रकम के लेनदेन और ठगी में अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!