होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

अधिवक्ता संजय सक्सेना हत्याकांड: सागर में वकीलों का प्रदर्शन, 1 करोड़ मुआवजे की मांग

अधिवक्ता संजय सक्सेना हत्याकांड: सागर ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

अधिवक्ता संजय सक्सेना हत्याकांड: सागर में वकीलों का प्रदर्शन, 1 करोड़ मुआवजे की मांग

सागर। शिवपुरी में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार,सागर जिला अधिवक्ता संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ सागर ने शिवपुरी के अधिवक्ता संजय सक्सेना की गोली मारकर हत्या के विरोध में सोमवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 14 फरवरी को अधिवक्ता संजय सक्सेना की कोर्ट जाते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

इसी के विरोध में 16 फरवरी को प्रदेश के अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया, जिसका समर्थन सागर जिला अधिवक्ता संघ ने भी किया। दोपहर 2 बजे संघ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते समय संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत सहित पदाधिकारी व बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!