होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

लंबे समय बाद मिली पदोन्नति की सौगात : सागर जिले के 25 कार्यवाहक निरीक्षक एवं उप निरीक्षक बने निरीक्षक

लंबे समय बाद मिली पदोन्नति ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

लंबे समय बाद मिली पदोन्नति की सौगात : सागर जिले के 25 कार्यवाहक निरीक्षक एवं उप निरीक्षक बने निरीक्षक

सागर। मध्यप्रदेश पुलिस में लंबे समय के इंतजार के बाद घोषित हुई पदोन्नति सूची ने पुलिस अधिकारियों के चेहरों पर नई ऊर्जा, उत्साह और गौरव का संचार किया है। इसी क्रम में सागर जिले के 25 कार्यवाहक निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। यह उपलब्धि न केवल संबंधित अधिकारियों के उत्कृष्ट सेवा कार्यों का सम्मान है, बल्कि पूरे सागर पुलिस परिवार के लिए भी गर्व और हर्ष का अवसर है।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, सागर जोन, सागर श्री मिथिलेश कुमार शुक्ला, उप पुलिस महानिरीक्षक, सागर रेंज, सागर श्री शशीन्द्र चौहान एवं पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया ने पदोन्नत अधिकारियों को उनके नवीन पद के स्टार लगाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और जनता के प्रति विश्वास में भी वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं समर्पण के बल पर कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएंगे तथा निष्पक्ष, संवेदनशील एवं जनहितैषी पुलिसिंग के माध्यम से सागर पुलिस की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

समारोह के दौरान सागर पुलिस परिवार में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला। पदोन्नत अधिकारियों को उनके साथी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं मित्रों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर, मिठाई खिलाकर तथा शुभकामनाएं देकर उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। सभी ने उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी पुलिस जीवन की कामना की।

यह पदोन्नति न केवल संबंधित अधिकारियों के वर्षों के परिश्रम, अनुशासन, निष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवाओं का सम्मान है, बल्कि युवा पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है कि ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्य के बल पर सफलता का प्रत्येक शिखर प्राप्त किया जा सकता है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!