होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

मकरोनिया हादसे के बाद संवेदनाओं का सैलाब : दुख की घड़ी में आगे आए मनी सिंह गुरोन, पीड़ित परिवार को सहायता का ऐलान

मकरोनिया हादसे के बाद संवेदनाओं ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

मकरोनिया हादसे के बाद संवेदनाओं का सैलाब : दुख की घड़ी में आगे आए मनी सिंह गुरोन, पीड़ित परिवार को सहायता का ऐलान

सागर। मकरोनिया में विगत दिवस हुए दर्दनाक हादसे के बाद सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर संवेदनाओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शिवसेना मध्यप्रदेश के राज्य संघटक मनी सिंह गुरोन ने नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंजी. प्रदीप लारिया एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि घटना के बाद विधायक प्रदीप लारिया, मकरोनिया थाना प्रभारी एवं एसआई राजेश शर्मा ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए न केवल उन्हें ढांढस बंधाया, बल्कि सूझबूझ के साथ चक्काजाम भी खुलवाया। इस दौरान प्रशासन की तत्परता सराहनीय रही। मनी सिंह गुरोन ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए 5100 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिवार पर जो दुखों का पहाड़ टूटा है, उसकी भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस कठिन समय में पूरा मकरोनिया उनके साथ खड़ा है। उन्होंने सभी से अपील की कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार का सहयोग करें और सामाजिक एकजुटता का परिचय दें।

 

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!