होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

महिलाओं पर बढ़ते अपराधों से आक्रोश: कांग्रेस पहुंची एसपी ऑफिस, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

महिलाओं पर बढ़ते अपराधों से ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

महिलाओं पर बढ़ते अपराधों से आक्रोश : कांग्रेस पहुंची एसपी ऑफिस, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

सागर जिले में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर जिला कांग्रेस महिला उत्पीड़न निवारण प्रकोष्ठ ने शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिंहा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रदेश और जिले में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और साइबर अपराध की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे महिलाओं में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है। प्रकोष्ठ की अध्यक्ष गीता कुशवाहा ने मांग की कि महिलाओं से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा फास्ट ट्रैक कोर्ट में किया जाए। साथ ही स्कूल, कॉलेज, बाजार और अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए तथा महिला पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1091, 181 और 112 को 24 घंटे सक्रिय रखने, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रशासन से महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!