होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

विदाई से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, प्रेम संबंध की जानकारी मिलने पर बिना दुल्हन लौटी बरात

विदाई से पहले दुल्हन ने ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

विदाई से पहले दुल्हन ने शादी से किया इनकार, प्रेम संबंध की जानकारी मिलने पर बिना दुल्हन लौटी बरात

ग्वालियर। ग्वालियर शहर के कंपू इलाके में आयोजित एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब विदाई से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से साफ मना कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि शादी के दौरान उसे पता चला कि दूल्हे का पिछले करीब डेढ़ साल से एक अन्य महिला के साथ प्रेम संबंध है। यह बात सामने आते ही शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और अंततः बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।
यह पूरा मामला कंपू क्षेत्र के बालाजी मैरिज गार्डन का बताया जा रहा है। दुल्हन के इस फैसले के बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच काफी देर तक बहस और विवाद की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों परिवारों को शांत कराकर समझाइश दी। बाद में बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया गया और तय हुआ कि शादी में हुए खर्च को दोनों परिवार आपस में वापस करेंगे।

फेरे के बाद हो रही थी विदाई की तैयारी

मिली जानकारी के मुताबिक नाका चंद्रवदनी क्षेत्र की रहने वाली युवती का विवाह गुढ़ा-गुड़ी का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को तय हुआ था। शादी का कार्यक्रम कंपू स्थित बालाजी गार्डन में आयोजित किया गया था। विवाह की सभी रस्में और फेरे संपन्न हो चुके थे और मंगलवार दोपहर विदाई की तैयारी चल रही थी।
इसी दौरान अचानक दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया, जिससे समारोह में मौजूद लोगों के बीच हलचल मच गई।

एक महिला के फोन से खुला पूरा मामला

दुल्हन ने बताया कि लगन-फलदान से एक दिन पहले उसे राजस्थान की रहने वाली पूजा नाम की महिला का फोन आया था। फोन पर महिला ने दावा किया था कि वह पिछले डेढ़ साल से गिर्राज के साथ रिश्ते में है और दूल्हा उससे शादी करके उसे धोखा दे रहा है।
शुरुआत में दुल्हन को लगा कि कोई उनकी शादी रुकवाने के लिए झूठी बात कर रहा है, इसलिए उसने उस समय इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन बाद में उसे जानकारी मिली कि दूल्हा उस महिला के लगातार संपर्क में है, जिसके बाद उसे पूरे मामले पर संदेह हुआ।

पूछताछ में दूल्हे ने मानी बात

दुल्हन के अनुसार जब उसने दूल्हे से इस बारे में सीधे सवाल किया तो उसने भी उस महिला से संबंध होने की बात स्वीकार कर ली। बताया जा रहा है कि जिस महिला का जिक्र किया गया है वह पहले से शादीशुदा है और अपने पति से अलग रह रही है।
मामला बढ़ने पर दोनों पक्ष इंदरगंज थाने पहुंचे, जहां बातचीत के दौरान दूल्हे ने भी अपनी गलती मानते हुए पूरी सच्चाई बताई।

पुलिस ने कराई समझाइश, शिकायत दर्ज नहीं

इंदरगंज सीएसपी रोबिन जैन के मुताबिक दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत कर मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
इस तरह विवाह की सभी रस्में पूरी होने के बावजूद अंतिम समय में विवाद के कारण बरात को खाली हाथ लौटना

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!