सागर में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: कोरियर पार्सल से भरा कंटेनर हाईवे पर पलटा
सागर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 स्थित बम्होरी तिराहा के पास शनिवार सुबह करीब 7 बजे कोरियर पार्सल से भरा एक कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कंटेनर को काफी नुकसान पहुंचा।
जानकारी के अनुसार कंटेनर बेंगलुरु से गुड़गांव की ओर जा रहा था। बम्होरी तिराहा के पास अचानक सामने एक वाहन आ जाने से चालक नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान ट्रक सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गया और टायर फटने के कारण पलट गया, जिससे कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना मिलने हाईवे पेट्रोलियम टीम मौक़े पर पहुंची और क्रेन की मदद से कंटेनर को सीधा कराया गया।








