होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

गणतंत्र दिवस पर बड़ी राहत: सागर केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास के 9 बंदी रिहा

गणतंत्र दिवस पर बड़ी राहत: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

गणतंत्र दिवस पर बड़ी राहत: सागर केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास के 9 बंदी रिहा

सागर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहे 9 बंदियों को विशेष माफी के तहत रिहा किया गया। सोमवार दोपहर 12 रिहा किया गया।

मध्य प्रदेश शासन के जेल विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत इन 9 पुरुष बंदियों को सजा में विशेष छूट प्रदान कर मुक्त किया गया। इनमें से दो बंदी ऐसे हैं, जिन्होंने जेल में रहकर ही पढ़ाई कर उच्च शिक्षा प्राप्त की, जो सुधार और पुनर्वास की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

जेल प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह माफी शासन की नीति के अनुरूप दी गई है। वहीं बलात्कार, पोक्सो एवं अन्य जघन्य अपराधों में दंडित बंदियों को इस विशेष माफी का कोई लाभ नहीं दिया गया।

रिहाई के अवसर पर जेल अधीक्षक मानेंद्र सिंह परिहार ने बंदियों से भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जेल में बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जो कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है, उसका उपयोग वे अपने परिवार की आजीविका चलाने और समाज के सकारात्मक निर्माण में करें।
उल्लेखनीय है कि सागर केंद्रीय जेल में बंदियों के पुनर्वास कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें टेलरिंग, कारपेंट्री, लोहार कार्य, भवन निर्माण मिस्त्री, प्रिंटिंग प्रेस, हथकरघा एवं लघु उद्योग जैसे विभिन्न कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि रिहाई के बाद वे सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!