होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

आबकारी विभाग की बड़ी कामयाबी: 104 में से 99 दुकानों की नीलामी पूरी, लक्ष्य के करीब सागर

आबकारी विभाग की बड़ी कामयाबी: ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

आबकारी विभाग की बड़ी कामयाबी: 104 में से 99 दुकानों की नीलामी पूरी, लक्ष्य के करीब सागर

सागर। सागर जिले में इस वर्ष शराब दुकानों से राजस्व संग्रह को लेकर उल्लेखनीय प्रगति हुई है। जिले में कुल 104 दुकानें हैं, जिनसे ₹638 करोड़ का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
उन्होंने बताया कि अब तक 99 दुकानों के टेंडर पूर्ण हो चुके हैं, जिनसे लगभग ₹586 करोड़ का राजस्व सुरक्षित कर लिया गया है। शेष ₹52 करोड़ का राजस्व 5 दुकानों से आना बाकी है।

इन दुकानों पर अभी टेंडर बाकी

मधुकर सायेक वार्ड, गुजराती बाजार, कर्रापुर, गढ़ाकोटा नंबर 121 और जमुनिया की 5 दुकानें अभी तक नहीं उठी हैं।

विभाग कर रहा संचालन

आबकारी निरीक्षक सियाराम चौधरी ने बताया कि जिन 5 दुकानों का टेंडर अभी नहीं हुआ है, उनका संचालन फिलहाल आबकारी विभाग द्वारा किया जा रहा है, ताकि राजस्व का नुकसान न हो सके। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी, संबंधित ठेकेदार को दुकान सौंप दी जाएगी।

टेंडर प्रक्रिया और नियम

सरकार द्वारा टेंडर आरपी (रिजर्व प्राइस) से 40% कम दर पर स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा संचालित दुकानों में बिक्री शासन द्वारा निर्धारित दरों पर की जा रही है।

सस्ती हुई शराब, जनता को राहत

उन्होंने बताया कि पिछले साल ओवर रेटिंग की समस्या थी, जो इस साल नहीं है। जहां-जहां विभाग दुकानें चला रहा है, वहां दरें कम हैं और अन्य लाइसेंसधारी भी उसी के अनुरूप कीमतें रख रहे हैं।
इसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है, जहां अब शराब सस्ती और आसानी से उपलब्ध हो रही है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!