होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में भाजपा का स्थापना दिवस उत्सव : एक दिन पहले दीप जलाकर, अगले दिन ध्वजारोहण से बढ़ेगा उत्साह

सागर में भाजपा का स्थापना ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में भाजपा का स्थापना दिवस उत्सव : एक दिन पहले दीप जलाकर, अगले दिन ध्वजारोहण से बढ़ेगा उत्साह

सागर। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां प्रारंभ हो चुकी हैं। स्थापना दिवस के अवसर पर संभागीय भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा,वहीं 5 अप्रैल की शाम को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दीपोत्सव मनाया जाएगा।

कार्यकर्मो की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने शुक्रवार को संचालन टोली बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की एवं व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक उपरान्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई एवं साज सज्जा में सहभागिता की ।

इस दौरान जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, संगठन और समर्पण की भावना से कार्य करने वाला परिवार है। स्थापना दिवस प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए गौरव का अवसर होता है।

उन्होंने कहा कि सभी मंडलों,बूथों और शक्ति केंद्रों पर भी स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों शुरुआत आज हम सभी कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय परिसर में साफ सफाई एवं साज सज्जा के साथ की हैं क्यूंकि कार्यालय कार्यकर्ताओं की प्रेरणा का केंद्र होता हैं और कार्यालय से ही कार्यकर्ता का निर्माण होता है।हम सभी पार्टी कार्यकर्ता स्थापना दिवस को पूरे उत्साह के साथ भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने के लिए तैयार है।

जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने यमुना ताई मंडल के पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मेघा दुबे ने मंडल में एवं नगर निगम भाजपा पार्षद दल सचेतक शैलेन्द्र ठाकुर ने पार्षद गणों द्वारा एकत्र आजीवन सहयोग निधि के चेक जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी को सौंपे।

इस अवसर पर प्रदेशकार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, यश अग्रवाल,निकेश गुप्ता,जिला महामंत्री चैन सिंह, सुमित यादव,जिला मंत्री राहुल वैध,प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन,मछुआरा प्रकोष्ठ संयोजक मनोज रैकवार,लीना रैकवार,उर्मिला सहारे,प्रीति केसरवानी,मीरा चौबे,विकास केसरवानी कुलदीप खटीक,पराग बजाज,डॉली सोनी, डब्बू साहू,सोनू चौहान नमन समैया,हर्षित साहू चिराग सबलोक,कैलाश गुप्ता,गौरव गोस्वामी,दीपक जैन,सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहें।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!