होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर-बीना मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो हादसे का शिकार, बिजली पोल से टकराकर खाई में पलटी

नरयावली के पास दोपहर में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नरयावली के पास दोपहर में हुआ हादसा, टक्कर से बिजली का पोल टूटा; वाहन में सवार लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी

सागर। नरयावली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर सागर-बीना मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा करीब 3:15 बजे नरयावली के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बोलेरो सागर की तरफ से आ रही थी और उसकी रफ्तार तेज थी।

जानकारी के मुताबिक, नरयावली के नजदीक पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। बोलेरो सड़क किनारे लगे लोहे के बिजली पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूट गया और बोलेरो सड़क से नीचे खाई में जाकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहत की बात यह रही कि बोलेरो में सवार लोगों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

दुर्घटना के चलते टूटा हुआ बिजली का पोल सड़क पर आ गया था, जिसे हटवाकर यातायात को सामान्य कराया गया। वहीं, पोल टूटने से आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लाइन और पोल की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All