होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

एग्जाम सेंटर जाते समय चाचा और चचेरे भाई ने किया हमला, भाई बहन की पीट पीटकर हत्या 

एग्जाम सेंटर जाते समय चाचा ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

एग्जाम सेंटर जाते समय चाचा और चचेरे भाई ने किया हमला, भाई बहन की पीट पीटकर हत्या 

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में जमीन के पुराने विवाद ने शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रूप ले लिया। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के धरमपुरी गांव में एक युवती और उसके भाई की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के पीछे पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान शीतल मालवीय (20) और उसके भाई कुलदीप मालवीय (19) के रूप में हुई है। दोनों शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे परीक्षा केंद्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनके चाचा हरिसिंह मालवीय और उनके बेटे ने उन्हें रोक लिया। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लाठियों से हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला इतना अचानक और तेज था कि दोनों भाई-बहन संभल भी नहीं सके। गंभीर चोट लगने से वे मौके पर ही गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने जब तक बीच-बचाव करने की कोशिश की, तब तक दोनों की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। बाद में उनकी मौत हो गई।

इस घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि पीड़ितों के पिता जगदीश मालवीय और आरोपी हरिसिंह मालवीय सगे भाई हैं। दोनों परिवारों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रारंभिक जांच में यही विवाद हत्या की वजह माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!