होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में किचन तक पहुंचा कोबरा: गैस सिलेंडर के पास दिखा सांप, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू

सागर में किचन तक पहुंचा ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर में किचन तक पहुंचा कोबरा: गैस सिलेंडर के पास दिखा सांप, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू

सागर के भूतेश्वर मंदिर के पास बामनखेड़ी इलाके में एक घर के किचन में जहरीला कोबरा सांप निकलने से हड़कंप मच गया। समय रहते महिला की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार तिवारी परिवार का खेत पर ही बना मकान है, जहां इन दिनों गेहूं की कटाई का काम चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घर की महिला चाय बनाने के लिए किचन में गई, तभी गैस सिलेंडर के पास उसे कोबरा सांप बैठा दिखाई दिया। महिला तुरंत बाहर निकल आई और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार मौके पर पहुंचे और कुछ देर बाद की मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि यह करीब 4 फीट लंबा कोबरा प्रजाति का जहरीला सांप था। जंगल में छोड़ा जाएगा सांप

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!