होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : नगर निगम सागर में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जंगी प्रदर्शन, 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

सागर। नगर निगम सागर में ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर। नगर निगम सागर में फैले भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और कांग्रेस पार्षदों की लगातार अनदेखी के खिलाफ आज कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन निगम कार्यालय पहुंचे और यहां जमकर धरना-प्रदर्शन किया।

यह प्रदर्शन महेश जाटव द्वारा जिला शहर कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद किया गया पहला बड़ा आंदोलन था, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश दिया।

महेश जाटव ने दी चेतावनी

धरना स्थल पर संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि नगर निगम सागर भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। भाजपा नेताओं और निगम प्रशासन की मिलीभगत से जनता के टैक्स का पैसा लूट में लगाया जा रहा है। कांग्रेस पार्षदों की आवाज दबाई जा रही है और उनके वार्डों में विकास कार्य जानबूझकर रोक दिए गए हैं।

उन्होंने महापौर और आयुक्त को चेतावनी दी कि यदि ज्ञापन में उल्लिखित 13 बिंदुओं पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करते हुए निगम का घेराव करेगी।

योजनाओं में भ्रष्टाचार के आरोप

नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह यादव बब्बू ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। पात्र गरीबों को मकान से वंचित कर दलालों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। वहीं, शहर में आवारा पशु और अव्यवस्थित ट्रैफिक की समस्या से जनता परेशान है, लेकिन निगम प्रशासन आंख मूंदे बैठा है।

वरिष्ठ नेताओं का समर्थन

धरना प्रदर्शन को पूर्व सांसद डा. आनंद अहिरवार, पूर्व विधायक सुनील जैन, पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज सिंघई सहित कई नेताओं और पार्षदों ने संबोधित किया। नेताओं ने साफ कहा कि यह आंदोलन केवल पहला चरण है। अगर भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी तो कांग्रेसजन सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेंगे।

नारेबाजी और ज्ञापन सौंपा

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “भ्रष्टाचार बंद करो निगम प्रशासन होश में आओ जैसे नारे लगाए। आंदोलन के अंत में कांग्रेसजनों ने निगम कार्यालय गेट पर पहुंचकर महापौर और आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की और 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

ज्ञापन में कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए कि निर्माण कार्यों में 30 से 40 प्रतिशत कमीशनखोरी की जा रही है। भ्रष्ट ठेकेदारों को संरक्षण दिया जा रहा है और घटिया क्वालिटी से काम कराया जा रहा है। इसके अलावा शहर के तालाबों की दुर्दशा, पार्कों की उपेक्षा, अवैध होर्डिंग्स और अतिक्रमण पर मिलीभगत जैसे मुद्दे भी उठाए गए।

कांग्रेस की ताकत दिखी

धरना प्रदर्शन का संचालन रामकुमार पचौरी ने किया, ज्ञापन का वाचन पार्षद सुरेखा राय ने किया और आभार प्रदर्शन आनंद हेला ने किया।
इस मौके पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता, पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

कुल मिलाकर, कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के जरिए यह संदेश साफ कर दिया कि यदि नगर निगम प्रशासन ने भ्रष्टाचार और लापरवाही पर रोक नहीं लगाई तो आने वाले दिनों में आंदोलन और भी तेज और उग्र होगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!