होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पालतू कुत्ते के भौंकने पर शुरू हुआ विवाद, चार लोगों ने मिलकर किया हमला, तीन घायल

पालतू कुत्ते के भौंकने पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

पालतू कुत्ते के भौंकने पर शुरू हुआ विवाद, चार लोगों ने मिलकर किया हमला, तीन घायल

सागर : बीना में एक मामूली बात ने शनिवार को दो परिवारों के बीच गंभीर झगड़े का रूप ले लिया। घटना की शुरुआत एक पालतू कुत्ते के लगातार भौंकने से हुई, लेकिन मामला इतनी तेजी से बढ़ा कि तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, प्रताप वार्ड निवासी दीपक पटेल का पालतू कुत्ता शनिवार को लगातार भौंक रहा था। पास में ही रहने वाले छोटू बाल्मीकि इस शोर से परेशान हो गए और उन्होंने इसका विरोध जताया। बात बढ़ती गई और कुछ ही देर में दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बहस ने झगड़े का रूप तब ले लिया, जब छोटू के परिजन भगवान दास, शेरू और बॉबी विवाद में शामिल हो गए।

आरोप है कि चारों ने मिलकर दीपक पटेल और उनके परिवार पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में दीपक (35), उनके बड़े भाई पूरन पटेल (50) और विजय पटेल (25) घायल हो गए। तीनों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल बीना ले जाया गया। जहां विजय पटेल की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें सागर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रण में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि छोटू बाल्मीकि सहित चारों आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!