होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

वरिष्ठजनों संग पार्षद ने किया कन्या पूजन, विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

कानपुर। बर्रा वार्ड 77 के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

कानपुर। बर्रा वार्ड 77 के पार्षद डॉ. अखिलेश बाजपेई ने नवरात्रि के पावन अवसर पर कन्या पूजन एवं विकास कार्यों का शुभारंभ किया। बर्रा स्थित सचान चौराहा के पास नहर के समीप नाले को कवर करने के कार्य की शुरुआत भूमि पूजन कर की गई।

इस मौके पर पार्षद डॉ. बाजपेई ने कहा कि वार्ड के संपूर्ण विकास के लिए वे निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। भूमि पूजन के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर वरिष्ठजनों द्वारा चुनरी, उपहार एवं दक्षिणा अर्पित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिमांशु अग्रवाल, स्नेहलता सचान, मदन मोहन गुप्ता, रमेश चंद्र शुक्ला, रवि श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, पंकज तिवारी, गिरधर द्विवेदी, अन्नत अग्रवाल, जे.एन. शर्मा, पंडित सुधीर मिश्रा, शैलेंद्र त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, अनुज यादव, गिरधारी लाल शुक्ला, दिलीप त्रिपाठी, विपिन त्रिवेदी, अजय त्रिपाठी और परीक्षित द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
error: RNVLive Content is protected !!