सागर में घर के अंदर मिला 32 वर्षीय महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
सागर। महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरैना चौकी गांव में 32 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमॉर्टम के लिये देवरी अस्पताल भेजा। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की पहचान संगीता उर्फ बसंती विश्वकर्मा 32 के रूप में हुई है। उनके भाई खेमचंद विश्वकर्मा ने बताया कि संगीता की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। संगीता का पति शराब के नशे में आये दिन उनके साथ मारपीट करता था। इसी वजह से वह करीब 9 महीने से मायके में रह रही थी। करीब 15 दिन पहले पति छोटे बेटे की तबीयत खराब होने की बात कहकर संगीता को अपने साथ ले गया था। मृतक ने भाई ने बताया कि दोपहर में उन्हें सूचना मिली कि संगीता ने फांसी लगा ली है। परिजन घर पहुंचे तो संगीता का शव जमीन पर रखा मिला। इसके बाद मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या किये जाने की आशंका जताई। पुलिस ने महिला के शव का देवरी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। परिवार के बयान लिये जायेंगे। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।
सागर में घर के अंदर मिला 32 वर्षीय महिला का शव, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
सागर में घर के अंदर ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







