सागर : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं, हाथ पर पंकज लिखा
सागर /जरुआखेड़ा। सागर-बीना रोड स्थित जरुआखेड़ा के हायर सेकेंडरी स्कूल के पास बुधवार शाम करीब 5 बजे एक युवक का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही जरुआखेड़ा चौकी प्रभारी अनिल कुजूर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने मौके की जांच शुरू की। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक करीब एक घंटे से यहां घूम रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। लगभग 25 से 30 वर्षीय युवक ने लाल रंग की टी शर्ट और स्लेटी लोअर पहन रखा था। उसके हाथ पर पंकज नाम लिखा हुआ है, जिससे पुलिस पहचान करने का प्रयास कर रही है। वही उसकी जेब से एक सिक्योरिटी सर्विस एजेंसी का विजिटिंग कार्ड, ट्रेन का टिकट भी मिला है, जिसके आधार पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। चौकी प्रभारी अनिल कुजूर एवं स्टॉफ ने ग्राम वासियों के सहयोग से शव को पेड़ से उतार कर स्थल पंचनामा बनाया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए, लेकिन किसी ने भी युवक को पहचानने की पुष्टि नहीं की। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस ने आसपास के थानों को भी सूचना भेज दी है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। साथ ही मामले में पंचनामा कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना इसलिए भी सवाल खड़े कर रही है क्योंकि यह रोड काफी व्यस्त रहता है और दिनभर यहां लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में दिनदहाड़े युवक के इस तरह फंदे पर झूलने की घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सागर : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पहचान नहीं, हाथ पर पंकज लिखा
सागर : पेड़ से लटका ...
[post_dates]

संपादक







