होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

ओवरब्रिज पर जनाजा रखकर चक्काजाम, 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद भारी वाहनों पर रोक की मांग

ओवरब्रिज पर जनाजा रखकर चक्काजाम, ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

ओवरब्रिज पर जनाजा रखकर चक्काजाम, 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद भारी वाहनों पर रोक की मांग
बीना। शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय किशोर की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने महावीर चौक के पास झांसी ओवरब्रिज पर जनाजा रखकर चक्काजाम कर दिया। यह विरोध प्रदर्शन शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर किया गया। जानकारी के अनुसार बीती रात स्टेशन रोड पर एक ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय अफजल खान की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक के दिव्यांग पिता और भाई ने समाजजनों के साथ मिलकर सड़क अवरुद्ध कर दी। लगभग एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग थी कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर तत्काल रोक लगाई जाये। उन्होंने मृतक के बड़े भाई के लिये नगर पालिका में नौकरी और परिवार, विशेषकर दिव्यांग पिता की देखभाल के लिये मुआवजे की भी मांग की। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार हेमराज मेहर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि मृतक के परिजन और अन्य लोग लिखित आश्वासन तथा विधायक व एसडीएम को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। कुछ ही देर में विधायक निर्मला सप्रे और नपा उपाध्यक्ष भी घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक सप्रे ने पीड़ित परिवार को उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबल योजना के तहत चार लाख रुपये और विधायक निधि से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही मृतक के बड़े भाई को नगर पालिका में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने प्रशासन से बात कर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का भी वादा किया, यह कहते हुये कि अब लोगों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती। इन आश्वासनों के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ और जनाजा नई बस्ती स्थित कब्रिस्तान के लिये रवाना हुआ।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!