होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

खुरई में धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर प्रदर्शन, VHP-बजरंग दल ने सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

खुरई में धर्म परिवर्तन के ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

खुरई में धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर प्रदर्शन, VHP-बजरंग दल ने सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल में 7 अगस्त को हुए कथित कार्यक्रम की जांच की मांग, किला परिसर से जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने स्टेशन रोड पर किया चक्काजाम

खुरई। होली फैमिली कॉन्वेंट स्कूल में 7 अगस्त को धर्म परिवर्तन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाने के आरोपों को लेकर गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता किला परिसर में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस के रूप में प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़े।

कार्यकर्ताओं का जुलूस झंडा चौक से परसा चौराहा होते हुए कचहरी के पास स्टेशन रोड पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कुछ देर के लिए चक्काजाम किया। इसके चलते सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रुक गई।

प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने खुरई तहसीलदार ऋतु राय को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही एसडीएम सतीश वर्मा से भी संगठन के प्रतिनिधियों ने बातचीत की। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग रखी।

संगठन का कहना है कि हिंदू संगठनों के धार्मिक कार्यक्रमों के लिए प्रशासन अनुमति और नियमों को लेकर तत्काल जानकारी मांगता है, ऐसे में स्कूलों में आयोजित होने वाले इस तरह के कार्यक्रमों की भी जांच होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने बाहर से आने वाले लोगों की अनुमति, उनकी पहचान, कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी और उनके आवागमन के संबंध में जांच कराने की मांग की।

बजरंग दल ने कार्यक्रम से संबंधित आर्थिक गतिविधियों और धन के लेन-देन की भी विस्तृत जांच की मांग की है। संगठन ने कहा कि संबंधित पहचान पत्रों और दस्तावेजों की जांच के माध्यम से यह पता लगाया जाए कि आयोजन के लिए धन कहां से आया और उसके स्रोत क्या हैं। नियमों का उल्लंघन सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में की गई है।

ज्ञापन में 7 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम के वीडियो और फोटो की जांच करने के साथ स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने की मांग रखी गई है। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल रहे लोगों के बयान दर्ज कर पूरे मामले की वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की गई है।

कार्यकर्ताओं ने केवल आयोजकों ही नहीं, बल्कि स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही खुरई ब्लॉक में संचालित सभी निजी स्कूलों की मान्यता और उनके संचालन की शिक्षा विभाग के निर्धारित नियमों के अनुसार जांच कराने की मांग संगठन की ओर से रखी गई।

संगठन ने कहा कि भारत में सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान किया जाता है और शैक्षणिक संस्थानों में भी प्रत्येक धर्म के प्रति सम्मान की भावना होनी चाहिए। हालांकि, कार्यकर्ताओं का कहना है कि बच्चों को किसी विशेष धर्म की ओर प्रेरित करना या धर्म परिवर्तन के लिए प्रभावित करना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!