होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर में चोरी की वारदातों का खुलासा: 4 चोरों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले 2 कबाड़ी भाई भी पकड़े

सागर में चोरी की वारदातों ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर में चोरी की वारदातों का खुलासा: 4 चोरों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले 2 कबाड़ी भाई भी पकड़े

सागर। गोपालगंज थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की दो वारदातों का खुलासा करते हुये एक ही गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुरुष और तीन महिलायें शामिल हैं। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में दो कबाड़ी भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 22 अगस्त की रात अटल पार्क के पास स्थित एसएम मोटर्स से करीब 15 हजार रुपये कीमत की दो बैटरियां और कार का एसी रेडिएटर चोरी हुआ था। वहीं 23 अगस्त की रात द पंगत रेस्टोरेंट से करीब 7 हजार रुपये कीमत के एल्युमिनियम के भगोने, ढक्कन और कढ़ाई चोरी की गई थी। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने कार्यवाही करते हुये मुख्य आरोपी सीतेन्द्र पिता देवराज पारदी 20 निवासी झिरिया पहाड़ी जिला विदिशा सहित तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में चोरी के माल को खपाने की जानकारी मिलने पर मोतीनगर क्षेत्र से मोहम्मद अलीम पठान 20 और मोहम्मद शोहेल पठान 18 को भी गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन मे एएसपी नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं सीएसपी ललित कश्यप के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा की टीम ने की।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All