होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सड़क के बीच फंसा डंपर, खुरई-राहतगढ़ मार्ग पर दो घंटे तक लगा जाम

सड़क के बीच फंसा डंपर, ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सड़क के बीच फंसा डंपर, खुरई-राहतगढ़ मार्ग पर दो घंटे तक लगा जाम

सागर/बीना। कठेली गांव में शुक्रवार को गिट्टी से लदा एक डंपर सड़क किनारे बनी जर्जर नाली में धंस गया। डंपर का एक पहिया नाली में जाने के बाद वाहन सड़क के बीचों-बीच फंस गया। इसके चलते खुरई-राहतगढ़ मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार डंपर राहतगढ़ से खुरई की ओर जा रहा था। कठेली गांव में सड़क किनारे नाली का हिस्सा पहले से टूटा हुआ था। इसी स्थान पर डंपर का पहिया धंस गया और वाहन को बाहर निकालने में परेशानी होने लगी। डंपर के सड़क पर फंसने से बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई।

मौके पर मौजूद गोविंद और अनुज ने बताया कि खुरई-राहतगढ़ मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश होने के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को उनकी गहराई का सही अंदाजा नहीं हो पाता। ऐसे में वाहनों का संतुलन बिगड़ने के साथ हादसे की आशंका भी बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक कठेली गांव में सड़क किनारे बनी नाली लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर पानी जमा होने के कारण रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। पानी से भरे गड्ढे दिखाई नहीं देने के चलते वाहन चालकों के लिए रास्ते से निकलना मुश्किल होता है।

ग्रामीणों ने खुरई-राहतगढ़ मार्ग पर बने गड्ढों की मरम्मत कराने के साथ कठेली गांव की क्षतिग्रस्त नाली को दुरुस्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क और नाली की स्थिति सुधरने से बारिश के दौरान वाहनों के फंसने जैसी परेशानी से बचा जा सकेगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।