होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : शिव बारात के दौरान बवाल: डीजे पर नाचने की बात से शुरू हुआ विवाद, 6 घायल

सागर : शिव बारात के ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : शिव बारात के दौरान बवाल: डीजे पर नाचने की बात से शुरू हुआ विवाद, 6 घायल

सागर। खुरई में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को निकाली जा रही शिव बारात उस समय तनाव में बदल गई, जब राजीव गांधी चौक पर डीजे पर नृत्य को लेकर दो समूहों के बीच विवाद भड़क उठा। मामूली कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें कुल छह लोग घायल हो गए। इनमें दो युवकों की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सागर भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात जब राजीव गांधी चौक से गुजर रही थी, उसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में बहस शुरू हुई। शुरुआत में बात सिर्फ तीखी नोकझोंक तक सीमित थी, लेकिन देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों ओर से लात-घूंसे चलने लगे। कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर भी फेंके, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की। कुछ देर बाद हालात सामान्य हुए, लेकिन विवाद का असर अस्पताल तक पहुंच गया। बताया गया है कि जब घायल पक्षों को खुरई सिविल अस्पताल लाया गया, तब वहां भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वहां भी स्थिति को शांत कराया।
इस घटना में रवि आदिवासी (24), दीपक घोषी (21), हरीश अहिरवार (22), नितेश कुर्मी (19), नितिन अहिरवार (15) और राहुल कुशवाहा (21) घायल हुए हैं। सभी को तत्काल खुरई सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. विक्रम कुमार ने बताया कि रवि आदिवासी और नितिन अहिरवार की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है।
घायल रवि और नितेश ने बताया कि वे डीजे पर नृत्य कर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद उन पर हमला किया गया।
खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने जानकारी दी कि अस्पताल में पुलिस टीम भेजकर घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उपलब्ध साक्ष्यों और बयानों के आधार पर दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!