होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जैसीनगर में किसानों का हल्ला बोल, जेरा बांध मुआवजे से लेकर फसल नुकसान तक उठीं मांगें

जैसीनगर में किसानों का हल्ला ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

जैसीनगर में किसानों का हल्ला बोल, जेरा बांध मुआवजे से लेकर फसल नुकसान तक उठीं मांगें

जैसीनगर। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार दोपहर 1 बजे को कांग्रेस ने जैसीनगर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता नीरज शर्मा, राजकुमार धनोरा सहित कार्यकर्ता और किसान बस स्टैंड से नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

एसडीएम कार्यालय पहुंचने पर ज्ञापन लेने के लिए तहसीलदार मौजूद थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम से ही ज्ञापन लेने की मांग की। कुछ देर तक एसडीएम के नहीं पहुंचने पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कार्यालय के गेट पर बैठकर नारेबाजी करने लगे। बाद में एसडीएम नवीन ठाकुर मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लिया।
ज्ञापन में जेरा बांध परियोजना से प्रभावित और डूब क्षेत्र में आने वाली कृषि भूमि के लिए कम से कम 12 लाख रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की गई। साथ ही कुएं, बोरवेल, पेड़-पौधे और सिंचाई साधनों का भी उचित मूल्यांकन कर मुआवजा देने की मांग रखी गई।
दूसरे ज्ञापन में 23 सितंबर को हुई तेज बारिश और अतिवृष्टि से सोयाबीन, मक्का, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराने तथा पीला मोजेक रोग से प्रभावित फसलों का भी आकलन कर राहत राशि देने की मांग की गई। किसानों के कृषि ऋण की वसूली में राहत/स्थगन, पात्र किसानों को ऋण राहत और फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All