होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : प्लाईवुड दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

सागर : प्लाईवुड दुकान में ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

सागर : प्लाईवुड दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
सागर/बीना। बड़ी बजरिया स्थित एक प्लाईवुड की दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान के कर्मचारी ने जैसे ही सुबह दुकान खोली, अंदर से धुआं निकलता देख उसने तत्काल मालिक को सूचना दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पारस प्लाईवुड के संचालक देवेंद्र जैन ने बताया कि जब वे मंदिर से लौटे, तो कर्मचारियों ने दुकान खोलने पर धुआं देखा। सूचना मिलने तक आग की लपटें उठने लगी थी और आग तेजी से फैल गई। जैन ने नगर पालिका और वार्ड वासियों के सहयोग की सराहना की, जिसकी वजह से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। इस अग्निकांड में लगभग 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग से दुकान में रखी क्रॉकरी, गद्दे और महत्वपूर्ण फाइलें जलकर खाक हो गई। दुकान के कर्मचारी मंटू ने बताया कि दुकान खोलते ही धुआं निकलने लगा, जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत मालिक को दी। आग की सूचना तत्काल नगर पालिका को दी गई। सीएमओ राहुल कौरव ने तुरंत फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर भेजा। अग्निशामक प्रभारी जितेंद्र भिलवारे, ड्राइवर रामेश्वर यादव, प्रदीप सेन, लखन राय और फायरमैन महेश मडोंतिया, कमलेश राय, नफीस खान ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया। राम वार्ड पार्षद अतीक खान ने बताया कि उन्होंने सीएमओ और एसडीएम से बात की, जिसके बाद रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक महेश राय, एड. भूपेंद्र सिंह, नपा सभापति जितेंद्र बोहरे, पवन गुलाटी सहित आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गये थे।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!