होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

जंगल में बंदूक लेकर घूम रहे शिकारी को वन अमले ने दौड़ाकर पकड़ा, जंगल में लकड़ी से लदी बाईक छोड़ वन अमले को चकमा देकर भागा लकड़ी चोर

जंगल में बंदूक लेकर घूम ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

जंगल में बंदूक लेकर घूम रहे शिकारी को वन अमले ने दौड़ाकर पकड़ा, जंगल में लकड़ी से लदी बाईक छोड़ वन अमले को चकमा देकर भागा लकड़ी चोर
शाहगढ़। जंगल में वन विभाग के कर्मचारियों ने एक शिकारी का शिकार कर लिया। शिकारी बंदूक लेकर जानवरों का शिकार करने आया था। तभी उसे वन विभाग की टीम ने देख लिया। उन लोगों ने शिकारी को पकड़ने की कोशिश की, तो वह भागने लगा इस पर टीम ने शिकारी को दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके बाद भी शिकारी ने भागने की कोशिश की, तो टीम ने उसे जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद एक वनकर्मी शिकारी उसकी पीठ के ऊपर चढ़ गया। दूसरे ने उसके पैर में रस्सी बांधी, तब जाकर शिकारी काबू में आया। वन विभाग के अनुसार शिवा कंजर अपने एक साथी के साथ संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार करने के उद्देश्य से घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध बंदूक मिली है। शाहगढ़ का जंगल विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। जंगल में तेंदुआ, चीतल, गैंडा और हिरण समेत कई दुर्लभ वन्यजीवों का घूमना फिरना लगा रहता है। इसके अलावा सागौन के पेड़ बहुतायत में होने से इसी वजह से शिकारी और पेड़ काटने वाले अक्सर शिकार करने के इरादे से जंगल में प्रवेश करने की कोशिश करते रहते हैं। वही बीला के जंगल में सागौन के पेड़ काटकर बाईक पर ले रहे लकड़ी चोर को वन अमला पकड़ नही सका। रात्रि में गश्त दे रहा वन अमले को देखते ही बाईक छोड़ भाग गया, वन अमले ने लकड़ी और दो बाईक को जब्त की। वहीं बाईक के नंबर से बाईक चालक का पता लगाया जा रहा है। कार्यवाही में शैलेंद्र तिवारी, अनिल दोहरे, नारायण पालिया, सुबोध भदौरिया, नीलेश कौरव, राजेश कटारिया आदि शामिल थे। शाहगढ़ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी सर्वेश सोनी ने बताया कि बंदूक सहित पकड़े गये आरोपी शिवा कंजर का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। उसके खिलाफ प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया है। वहीं लकड़ी चोर को पकड़ने के लिये बाईक के नंबर से मदद ली जा रही है जल्द ही शिकारी का दूसरा साथी और लकड़ी चोर को पकड़ लिया जायेगा।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!