सागर : नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व जनपद सदस्य की मौत
सागर/मालथौन। रविवार सुबह करीब 6 से 7 के बीच मालथौन सागर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने पूर्व जनपद सदस्य मनसुख अहिरवार 75 वर्ष को जोरदार की टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मनसुख अहिरवार ग्राम पंचायत असोली निवासी पिछले कई वर्षों से मालथौन में रहते थे और सुबह-सुबह घूमने जाया करते थे इसी दौरान नेशनल हाईवे 44 के मामा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर तत्काल परिजनों द्वारा उन्हें मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया, मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।
सागर : नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पूर्व जनपद सदस्य की मौत
सागर : नेशनल हाइवे पर ...
[post_dates]

संपादक







