होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सागर : शराब दुकान पर ओवररेटिंग का खेल, छपे मूल्य से अधिक दामों पर बेची जा रही मदिरा

सागर : शराब दुकान पर ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर : शराब दुकान पर ओवररेटिंग का खेल, छपे मूल्य से अधिक दामों पर बेची जा रही मदिरा

सागर/मालथौन। शराब दुकान से तय मूल्य से ज्यादा दामो पर शराब बेचने का मामला सामने आया हैं। शासकीय शराब दुकान पर इन दिनों नियमों को ताक पर रखकर उपभोक्ताओं से खुलेआम अतिरिक्त वसूली का खेल चल रहा है। मदिरा प्रेमियों का आरोप है कि मालथौन स्थित शराब दुकान से तय अधिकतम खुदरा मूल्य से कई गुना अधिक दामों पर शराब बेची जा रही है। आश्चर्यजनक पहलू यह है कि जहां पड़ोसी क्षेत्र खुरई व अन्य शराब दुकानों पर प्रिंट रेट पर बिक्री हो रही है, वहीं मालथौन में उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। नंबर वन व्हिस्की के मर्टर पर अधिकतम मूल्य 174 से 201 रुपये अंकित है, लेकिन उसे जबरन 250 रुपये में बेचा जा रहा। इसी तरह अन्य मदिरा ब्रांड पर बढ़ा कर बेचा जा रहा हैं। सेल्समैन के पास इस मनमानी कीमत का कोई विधिक जवाब नहीं हैं। दबी जुबान में कह रहे है सेठ से बात करो हमे यही आदेश हैं। यदि किसी बस्तु पर छपे दाम से अधिक कीमत पर विक्रय करना कानूनन अपराध हैं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत दुकानदार या होटल व्यवसायी छपे अंकित मूल्य से अधिक दाम बेच नहीं सकता है। अधिक दाम पर बेचते पकड़े जाने पर जुर्माना और दंडात्मक कार्यवाही हो सकती हैं। शराब दुकान पर दिनदहाड़े मची इस लूट से स्थानीय सुराप्रेमियों में नाराजगी है। यह चर्चा जोरों पर है कि आबकारी विभाग के जिम्मेदार कारिंदों की मूक सहमति से ही इस अवैध बसूली को अंजाम दिया जा रहा है। उपभोक्ता वी कुमार ने बताया कि मालथौन शराब दुकान से नम्बर वन विस्की का मर्टर खरीदा जिस पर 174 से 201 रुपये अधिकतम रेट प्रिंट है लेकिन 250 रुपये दिया, जबकि खुरई स्थित शराब दुकान पर 200 रुपये का मिल रहा है। इसका विरोध करने पर गद्दीदार कहता सेठ से बात करो और दुर्व्यवहार करते हैं। इसको लेकर उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की बात कहीं।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!