गैस टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत,बेटा घायल : गुस्सायें ग्रामीणों ने सड़क जाम कर वाहनों में की तोड़फोड़
बीना। खिमलासा-कंजिया रोड पर स्थित खडेसरा गांव में एक गैस टैंकर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता रामलाल राजपूत 50 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा धरमपाल राजपूत 22 गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और कई वाहनों में तोड़फोड़ की। जानकारी के अनुसार रामलाल राजपूत अपने बेटे धरमपाल राजपूत के साथ अशोकनगर से अपने गांव लोगर, थाना मालथौन लौट रहे थे। खिमलासा थाना क्षेत्र के खडेसरा गांव में रिफाइनरी से आ रहे एक गैस टैंकर ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल धरमपाल राजपूत को तत्काल बीना अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही लोगर गांव से मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये। इसके बाद उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चक्काजाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों के कांच तोड़ दिये। स्थिति को नियंत्रित करने के लिये खिमलासा पुलिस के अलावा बीना, खुरई, आगासौद, भानगढ़ और मालथौन सहित आसपास के थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुये।
गैस टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत,बेटा घायल : गुस्सायें ग्रामीणों ने सड़क जाम कर वाहनों में की तोड़फोड़
गैस टैंकर ने बाइक को ...
[post_dates]

संपादक







