होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास की छात्राओं ने सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की

नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास की छात्राओं ने सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की
सागर। बण्डा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शाहगढ़ के ग्राम नरवां स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास की छात्रायें गुरुवार को अपने अभिभावकों के साथ सागर पहुंची और कलेक्टर कार्यालय तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई। छात्राओं ने अपने आवेदन में छात्रावास की सहायक अधीक्षिका पर अभद्र व्यवहार, डराने धमकाने तथा आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग सहित अन्य गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं और उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के नाम सौंपे गये ज्ञापन में छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में रहने वाली अधिकांश बालिकाओं की आयु लगभग 8 से 15 वर्ष के बीच है। उन्होंने अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक संबंधित सहायक अधीक्षिका को पद से पृथक किये जाने की मांग की। इस दौरान उपस्थित समाजसेवी पुष्पेन्द्र अहिरवार ने जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुये उच्चस्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग की। उनका कहना था कि यदि जांच में आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्यवाही की जानी चाहिये। भीम आर्मी के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र अहिरवार ने छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कराने में सहयोग किया। उन्होंने प्रशासन से मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही की अपेक्षा व्यक्त करते हुये कहा कि शिकायतों पर समयबद्ध कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में संगठन आंदोलन पर विचार करेगा। छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच, बालिकाओं की सुरक्षा तथा न्यायोचित कार्यवाही की मांग की है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!