होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सड़क हादसे के बाद बिखरे अंगूर, हाईवे पर मची लूट की होड़,लोडिंग वाहन पलटने से फैला माल, राहगीरों और ग्रामीणों ने मौके पर ही उठाया सामान, चालक फरार

सड़क हादसे के बाद बिखरे ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सड़क हादसे के बाद बिखरे अंगूर, हाईवे पर मची लूट की होड़,लोडिंग वाहन पलटने से फैला माल, राहगीरों और ग्रामीणों ने मौके पर ही उठाया सामान, चालक फरार
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक सड़क हादसे के बाद अजीब हालात बन गए, जब हाईवे पर बिखरे अंगूरों को उठाने के लिए लोगों में होड़ लग गई। यह घटना नेशनल हाईवे-46 पर कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम पडोरा स्थित गांधी पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, एक लोडिंग वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लोडिंग वाहन का चालक वाहन लेकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन कुछ ही दूरी पर वह संतुलन खो बैठा। इसके बाद वाहन डिवाइडर से टकराया और पलट गया। वाहन में बड़ी मात्रा में अंगूर भरे हुए थे, जो हादसे के बाद सड़क पर चारों ओर फैल गए।
हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की नजर जैसे ही बिखरे अंगूरों पर पड़ी, वे उन्हें उठाने के लिए सड़क पर पहुंच गए। देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ वहां से गुजर रहे वाहन चालक भी अपनी गाड़ियां रोककर अंगूर बटोरने लगे। कुछ ही देर में वहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने जल्दबाजी में जितना संभव हो सका, उतने अंगूर इकट्ठा किए और मौके से निकल गए। इस दौरान सड़क पर अव्यवस्था का माहौल बन गया।
कोलारस थाना प्रभारी गब्बर सिंह ने बताया कि लोडिंग वाहन ने पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी थी। इसके बाद वाहन पलट गया। हादसे के बाद चालक घबरा गया और मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी मात्रा में अंगूर लोग उठा ले गए थे। फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!