होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

किराना दुकानदार को बंदूक की बट से पीटा, हवाई फायर कर हमला, युवक गंभीर घायल, तीन पर केस

किराना दुकानदार को बंदूक की ...

[post_dates]

संपादक

Published on:

whatsapp

किराना दुकानदार को बंदूक की बट से पीटा, हवाई फायर कर हमला, युवक गंभीर घायल, तीन पर केस
बीना। भानगढ़ थाना क्षेत्र में एक किराना दुकानदार पर हमला किया गया। बदमाशों ने हवाई फायर किया और बंदूक की बट से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह घटना करौंदा रोड पर रेलवे फाटक के पास स्थित शराब दुकान के समीप हुई। जानकारी के अनुसार नितिन कुर्मी अपनी किराना दुकान पर बैठे थे। तभी शैतान उर्फ शिशुपाल यादव और मुन्नू उर्फ मुलायम यादव अपने तीन अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पुरानी रंजिश को लेकर दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। नितिन के भाई नकुल कुर्मी ने बताया कि आरोपियों ने आते ही हवाई फायर किया, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। इसके बाद शिशुपाल यादव ने नितिन के सीने पर बंदूक तानकर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन गोली नही चली। बदमाशों ने फिर बंदूक की बट से नितिन के साथ बेरहमी से मारपीट की और दुकान में जमकर तोड़फोड़ की। घायल नितिन कुर्मी को तत्काल बीना सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सागर रेफर कर दिया गया है। भानगढ़ थाना प्रभारी धनेंद्र यादव ने बताया कि यह मारपीट पुरानी रंजिश के चलते हुई है। आरोपियों ने हवाई फायर करने के साथ ही बंदूक की बट से भी हमला किया। पुलिस ने आरोपी मुन्नू उर्फ मुलायम यादव, शैतान उर्फ शिशुपाल यादव दोनों निवासी करौंदा और राहुल यादव निवासी ढांड के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Join our WhatsApp Group
संपादक

हमारे बारे में योगेश दत्त तिवारी पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और मीडिया की दुनिया में एक विश्वसनीय और सशक्त आवाज के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। अपने समर्पण, निष्पक्षता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने पत्रकारिता में एक मजबूत स्थान बनाया है। पिछले 15 वर्षों से वे प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र 'देशबंधु' में संपादक के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। उनकी लेखनी न सिर्फ तथ्यपरक होती है, बल्कि सामाजिक चेतना को भी जागृत करती है। योगेश दत्त तिवारी का उद्देश्य सच्ची, निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने हमेशा युवाओं को जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया है और पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना है। उनकी संपादकीय दृष्टि, विश्लेषणात्मक क्षमता और निर्भीक पत्रकारिता समाज के लिए प्रेरणास्रोत रही है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!