होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
—
On:

सागर में फ्रिज के कंप्रेसर में जोरदार ब्लास्ट, मकान में लगी आग; गृहस्थी का सामान और गहने जले

सागर। मकरोनिया में रचना मेडिकल ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सागर। मकरोनिया में रचना मेडिकल के पास एक मकान में फ्रिज के कंप्रेसर में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। आगजनी में घर में रखा गृहस्थी का सामान और कुछ गहने जल गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मकान मालिक विपुल मिश्रा ने बताया कि उनकी पत्नी घर की रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक फ्रिज में धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वह घबराकर घर से बाहर भागी। इसके बाद परिवार के सदस्य अंदर पहुंचे तो फ्रिज में आग लगी हुई थी। उसमें छोटे-छोटे ब्लास्ट हो रहे थे और आग लगातार बढ़ रही थी। इसके बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। विपुल मिश्रा के मुताबिक आगजनी में घर का गृहस्थी का सामान और कुछ गहने जल गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है और नुकसान का पंचनामा तैयार किया जा रहा है।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All