होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

पति ने चरित्र शंका में पत्नी की नाक, स्तन और गुप्तांग….. हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले ...

[post_dates]

Reporter

Published on:

whatsapp

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति ने चरित्र शंका में पत्नी पर चाकू से हमला कर नाक, स्तन और प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया। आरोपी फरार, महिला की हालत नाजुक।

पूरा मामला……..

राजगढ़ (मध्य प्रदेश) मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां चरित्र शंका के चलते एक पति हैवान बन बैठा और उसने अपनी पत्नी पर चाकू से बेरहमी से हमला कर दिया। हमले में महिला की नाक, एक स्तन और प्राइवेट पार्ट को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

दरिंदगी की हद: पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार

घटना लिमाचौहान थाना क्षेत्र के पाडल्या माताजी गांव की है। मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे कमल वर्मा नामक व्यक्ति ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी सावित्री बाई पर हमला कर उसकी नाक काट दी, एक स्तन का बड़ा हिस्सा काट डाला और गुप्तांगों पर भी वार किए।

आए दिन होता था शक और झगड़ा

पुलिस के अनुसार, आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर लगातार शक करता था। इस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। महिला ने बताया कि वह पहले भी कई बार मारपीट और धमकियों का सामना कर चुकी थी।

महिला की हालत नाजुक, शाजापुर रेफर

हमले के तुरंत बाद गंभीर रूप से घायल महिला को सिविल अस्पताल सारंगपुर ले जाया गया, जहां से उसे शाजापुर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।

मामला दर्ज, आरोपी फरार

थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 109 के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

Loading

Join our WhatsApp Group
Reporter

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All
error: RNVLive Content is protected !!