होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

सुनार नदी पुल के पास अवैध शराब की खेप पकड़ी, 80 पाव जब्त,पुलिस ने 14 लीटर शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, शराब उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार पर भी कार्रवाई

सुनार नदी पुल के पास ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

सुनार नदी पुल के पास अवैध शराब की खेप पकड़ी, 80 पाव जब्त,पुलिस ने 14 लीटर शराब के साथ आरोपी को पकड़ा, शराब उपलब्ध कराने वाले ठेकेदार पर भी कार्रवाई
सागर। अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत रहली पुलिस ने कार्रवाई करते हुये 80 पाव डीसीआर सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की जब्त की है। जब्त शराब की मात्रा करीब 14 लीटर और कीमत 9600 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 22 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुनार नदी पुल के पास मादरा रोड रहली पर एक व्यक्ति बोरी में अवैध शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और एक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम अजय पिता पुरुषोत्तम पटेल 32 निवासी वार्ड क्रमांक 7 रहली बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डीसीआर सागर गोल्ड ग्रेन व्हिस्की के 80 पाव बरामद कर जब्त किए। मामले में थाना रहली में अपराध क्र. 649/2026 के तहत धारा 34(1) एवं 42 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। विवेचना के दौरान आरोपी से पूछताछ में शराब उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी मिली। पुलिस के मुताबिक शराब ठेकेदार मनोज पटेल द्वारा बिक्री के लिये शराब उपलब्ध कराई गई थी। प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके विरुद्ध भी धारा 42 आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि इस कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
प्रमुख खबरें
View All