होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

चाय की दुकान पर डीजल का अवैध भंडारण पकड़ा : 564 लीटर जब्त, मुनाफाखोरी का खेल

चाय की दुकान पर डीजल ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

चाय की दुकान पर डीजल का अवैध भंडारण पकड़ा : 564 लीटर जब्त, मुनाफाखोरी का खेल

सागर। जिला सागर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आपदा/अफवाह की स्थिति में अवैध मुनाफाखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक सागर विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर डॉ. संजीव उइके के निर्देशन में सतत अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री प्रवीण अस्थाना के नेतृत्व में थाना बांदरी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम ग्रंट में एक व्यक्ति द्वारा अपनी चाय-गुटखा की दुकान पर अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का भारी मात्रा में संग्रह कर अवैध बिक्री की जा रही है।
सूचना पर थाना प्रभारी बांदरी श्री सुमेर सिंह जगेत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विजय पटेल द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति की दुकान से 200-200 लीटर के दो नीले ड्रम एवं 50-50 लीटर की जरी केनों में डीजल भरा हुआ पाया गया, साथ ही माप-तौल हेतु उपकरण भी बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जोधन लोधी पिता लक्ष्मण लोधी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम ग्रंट थाना बांदरी जिला सागर बताया तथा डीजल के संग्रह एवं विक्रय के लिए कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
जांच में कुल 564 लीटर ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा डीजल की संभावित कमी की अफवाह का लाभ उठाकर कम दाम में खरीदकर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से यह अवैध भंडारण किया जाना सामने आया।
उक्त कृत्य मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 287 बीएनएस एवं धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत थाना बांदरी में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है।

सराहनीय भूमिका:
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक विजय पटेल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक महेश साहू एवं आरक्षक अरविंद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

सागर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण या कालाबाजारी न करें। ऐसा करना दंडनीय अपराध है।
यदि कहीं भी अवैध संग्रहण, जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल Dial 100/112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।
सागर पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!