होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
On:

MP में फिर आधी रात को घर में घुसे बदमाश, 45 तोले जेवर और 8 लाख नकद लेकर फरार

MP में फिर आधी रात ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

MP में फिर आधी रात को घर में घुसे बदमाश, 45 तोले जेवर और 8 लाख नकद लेकर फरार
विदिशा। जिले के रायखेड़ी धाम क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर से करीब 45 तोले सोने-चांदी के जेवर और लाखों रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, यह वारदात शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे से 1 बजे के बीच बृज बिहारी कुर्मी पटेल के घर हुई। त्योंदा थाना पुलिस के मुताबिक, चार बदमाश छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए। घर में आहट होने पर जैसे ही बृज बिहारी पटेल की नींद खुली, बदमाशों ने उन्हें काबू में कर लिया। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे सत्यम कुर्मी को भी एक कमरे में बंद कर दिया गया।
पीड़ित बृज बिहारी कुर्मी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों के पास तीन तलवारें और एक कट्टा था। लुटेरों ने पहले उनके साथ और फिर बेटे सत्यम के साथ मारपीट की, ताकि घर में रखी नकदी और जेवरात की जानकारी हासिल की जा सके।
सत्यम कुर्मी के अनुसार, बदमाश अलमारी और अन्य स्थानों में रखे करीब 40 से 45 तोले सोने-चांदी के जेवर और 8 से 10 लाख रुपए नकद ले गए। उनका कहना है कि लूटे गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 77 लाख रुपए बताई जा रही है।
पत्नी ने दिखाई सूझबूझ, परिवार हुआ मुक्त
बदमाशों के फरार होने के बाद बृज बिहारी की पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए अपने हाथ खोले, जो ढीले बंधे हुए थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को आजाद कराया और पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस को भी अवगत कराया गया।
जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीम
त्योंदा थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी ने बताया कि मामले में लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।
error: RNVLive Content is protected !!