मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा, चोरी गये 80 हजार के धार्मिक सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में मंदिरों में हुई चोरी की घटनाओं के आरोपियों एवं चोरी गये मशरूका की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में अति. पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के निर्देशन तथा थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने थाना क्षेत्र में हुई दो मंदिर चोरियों का सफल खुलासा करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया लगभग 80000 मूल्य का धार्मिक सामान बरामद किया है। थाना मोतीनगर क्षेत्रांतर्गत मंगलगिरी जैन तीर्थ स्थल स्थित चंद्रप्रभु मंदिर से अज्ञात आरोपी द्वारा 23 पीतल के छत्र, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 60000 थी, चोरी कर लिये गये थे। इसी प्रकार माता खेरापति कोरी समाज मंदिर, पुरानी बालक शाला के पास काकागंज से लड्डू गोपाल की मूर्ति, पूजन सामग्री में उपयोग होने वाले पीतल के बंर्तन, चांदी के धागे में बंधा झूमर एवं पीतल की घंटी सहित लगभग 20000 मूल्य का धार्मिक सामान चोरी कर लिया गया था। दोनों घटनाओं के संबंध में थाना मोतीनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण तथा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर संदेही ऋषि पिता स्व. जमना प्रसाद सेन 45 वर्ष निवासी पंथनगर वार्ड थाना मोतीनगर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की दोनों घटनाओं को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से लगभग 80000 मूल्य का चोरी गया धार्मिक सामान बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत, भगवानदास, कुरैश बरार, दिनेश यादव, सुनील चौबे, चंदन, अनुराग की भूमिका रही।
मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा, चोरी गये 80 हजार के धार्मिक सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
मंदिरों में हुई चोरी की ...
by Suraj Sen
[post_dates]

Sub Editor







