होम देश / विदेश मध्यप्रदेश राजनीति धर्म/अध्यात्म ऑटोमोबाइल सरकारी योजना खेल समाचार
By
Last updated:

खेल जगत में झांसी का गौरव: बृजेंद्र यादव को मिला मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, केतन कुशवाहा भी सम्मानित

खेल जगत में झांसी का ...

[post_dates]

Sub Editor

Published on:

whatsapp

खेल जगत में झांसी का गौरव: बृजेंद्र यादव को मिला मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, केतन कुशवाहा भी सम्मानित

झांसी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश की प्रतिनिधि खेल संस्था उड़ान द्वारा ग्वालियर के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज हॉल में आयोजित 21वें राष्ट्रीय मेजर ध्यानचंद एवं कैप्टन रूप सिंह सम्मान समारोह में वरिष्ठ क्रिकेटर, प्रशिक्षक एवं खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव को खेलों के उत्थान, प्रचार-प्रसार और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके साथ अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय जूनियर हॉकी टीम के एशियाई स्वर्ण पदक विजेता केतन कुशवाहा को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।


रविवार को आयोजित भव्य समारोह में देश एवं प्रदेश की विभिन्न खेल विधाओं से जुड़ी 80 से अधिक खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल सेवियों को करतल ध्वनि के बीच सम्मानित किया गया। बृजेंद्र यादव लंबे समय से क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों के प्रचार-प्रसार, खिलाड़ियों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और उभरती खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके इस योगदान को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सम्मान मिलना झांसी और बुंदेलखंड के खेल जगत के लिए गौरव का विषय रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्वालियर पूर्व के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने सम्मानित खेल हस्तियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ी और प्रशिक्षक स्वस्थ, सशक्त एवं गौरवशाली राष्ट्र की मजबूत नींव हैं। उन्होंने खेल प्रतिभाओं को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक जादौन, अध्यक्ष मेला प्राधिकरण ग्वालियर ने की। समारोह में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हसरत कुरैशी, अरविंद राणा, परितोष शर्मा सहित अनेक खेल हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में उड़ान संस्था के अध्यक्ष सतेंद्र सिंह रायखेड़ा ने सभी अतिथियों, सम्मानित खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Join our WhatsApp Group
Sub Editor

मैं सूरज सेन पिछले 6 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं और मैने अलग अलग न्यूज चैनल,ओर न्यूज पोर्टल में काम किया है। खबरों को सही और सरल शब्दों में आपसे साझा करना मेरी विशेषता है।